Lyrics - Hindi Movie Songs
 Hindi Song Index | Movie | Singer | Musician | Lyricist | Actor | Play | Forum | Suggest a Song | Email this Page | Guestbook | Marathi
Lyricist :Saahir Ludhiyanvi
Singer :Lata Mangeshkar
Music Director :Roshan
Movie :Chitralekha - 1964

गीतकार :साहिर लुधियानवी
गायक :लता मंगेशकर
संगीतकार :रोशन
चित्रपट :चित्रलेखा - 1964



संसारसे भागे फिरते हो, भगवान को तुम क्या पाओगे
इस लोक को भी अपना ना सके, उस लोक में भी पछताओगे

ये पाप हैं क्या, ये पुण्य हैं क्या, रीतोंपर धर्म की मुहरे हैं
हर युग में बदलते धर्मोंको कैसे आदर्श बनाओगे

ये भोग भी एक तपस्या हैं, तुम त्याग के मारे क्या जानो
अपमान रचेता का होगा, रचना को अगर ठुकराओगे

हम कहते हैं ये जग अपना हैं, तुम कहते हो झूठा सपना हैं
हम जनम बीताकर जाएंगे, तुम जनम गवाकर जाओगे
Lyrics Home | Hindi Lyrics | Marathi Lyrics | Lyrics Forum
copyright © 2000-2006 Manjusha Umesh