|
जानम देख लो मिट गई दूरियाँ
मैं यहा हूँ , यहा हूँ, यहा हूँ यहा
कैसी सरहदें, कैसी मजबूरीयाँ
मैं यहा हूँ , यहा हूँ, यहा हूँ यहा
तुम छूपा ना सकोगी मैं वो राज हूँ
तुम भूला ना सकोगी वो अंदाज हूँ
गूंजता हूँ जो दिल में तो हैरान हो क्यो?
मैं तुम्हारे ही दिल की तो आवाज हूँ
सुन सको तो सुनो धडकनों की जुबां
मैं यहा हूँ , यहा हूँ, यहा हूँ यहा
मैं ही मैं अब तुम्हारे खयालों में हूँ
मैं जवाबों में हूँ, मैं सवालों में हूँ
मैं तुम्हारे हर एक ख्वाब में हूँ बसा
मैं तुम्हारी नजर की उजालों में हूँ
देखती हो मुझे देखती हो जहां
मैं यहा हूँ , यहा हूँ, यहा हूँ यहा
| |