|
एक अजनबी सा एहसास दिल को सताए
शायद यही तो प्यार हैं
बेताबियोंमें धडकन मेरी चैन पाए
शायद यही तो प्यार हैं
कुछ भी कहा ना, कुछ भी सुना ना, फिर भी
बेचैन दिल हैं हमारा
बहके कदम हैं, मुश्किल में हम हैं, देखो
संभले भला कैसे यारा
चाहे बिना भी नजदिक हम चले आए
शायद यही तो प्यार हैं
नजरें बिछा दे पहरे लगा दे, दिल पे
पर दिल किसी की ना माने
काँटों पे चल के, शोलों में जल के,रो के
मिल के रहेंगे दीवाने
चाहत की लौ तो, आँधी में भी झिलमिलाए
शायद यही तो प्यार हैं
ये मुलाकातें, ये तेरी आँखें, बातें
एक पल ना मैं भूल पाऊँ
कितनी मोहब्बत, हैं कितनी चाहत तुमसे
कैसे भला मैं बताऊँ
अच्छा लगे जो तू सामने मुस्कुराए
शायद यही तो प्यार हैं
| |