|
मेरे हमसफर, मेरे हमसफर
मेरे पास आ, मेरे पास आ
हमे साथ चलना हैं उम्रभर
मेरे पास आ, मेरे पास आ
हैं सफर हमारा नया, नया
किसी पल अंधेरा जो हो गया
कई खो ना जाए ये रहगुजर
मेरे पास आ, मेरे पास आ
जरा ठहर जा मेरे हमनवां
यहा अगले मोड पे होगा क्या
किसे हैं पता, किसे हैं खबर
मेरे पास आ, मेरे पास आ
जो घरों को छोड के हैं चले
उन्हे क्या डरायेंगे फासले
हमे जाना हैं, दिल के नगर
मेरे पास आ, मेरे पास आ
| |