|
कभी खुशी, कभी गम
ना जुदा होंगे हम, कभी खुशी, कभी गम
मेरी सांसोंमें तू हैं समाया
मेरा जीवन तो हैं तेरा साया
तेरी पूजा करु मैं तो हरदम
ये हैं तेरे करम, कभी खुशी, कभी गम
ना जुदा होंगे हम, कभी खुशी, कभी गम
सुबह शाम चरणोंमें, दिये हम जलाए
देखे जहा भी देखे, तुझको ही पाए
इन लबोंपे तेरा, बस तेरा नाम हो
प्यार दिलसे कभी भी ना हो कम
ये हैं तेरे करम, कभी खुशी, कभी गम
ये घर नही हैं, मंदीर हैं तेरा
इसमें सदा रहे, तेरा बसेरा
खुशबूओंसे तेरी, ये महकता रहे
आए जाए भले कोई मौसम
ये हैं तेरे करम, कभी खुशी, कभी गम
तेरे साथ होंगी मेरी दुवायें
आए कभी ना तुझपे कोई बलायें
मेरा दिल ये कहे, तू जहा भी रहे
हर घडी, हर खुशी, चूमें तेरे कदम
ये हैं तेरे करम, कभी खुशी, कभी गम
जी चाहता हैं गले से लगालू
नजर में छूपा लूँ
पास हैं दूर हैं कितने मजबूर हैं
रो रहा मेरा दिल मेरी आँखे हैं नम
ये हैं तेरे करम, कभी खुशी, कभी गम
| |